What is Meditation in Hindi-meditation kya hai, kaise kare - GOOGLE NEWS

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday 28 February 2020

What is Meditation in Hindi-meditation kya hai, kaise kare


What is Meditation in Hindi-meditation kya hai, kaise kare

what is meditation in hindi
What is Meditation in Hindi- Meditation kya hai, Kaise Kare, Benefits
आजकल की भागदौड़ ज़िंदगी में हर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। आज के आधुनिक युग में हर व्यक्ति के पास ढेरों सपने है और इन सपनो को पूरा करने की इच्छा दिन भर दिन बढ़ती जाती है। हर एक इच्छा पूरी होने के बाद एक नयी इच्छा जन्म लेती है और फिर व्यक्ति उसे प्राप्त करने में लग जाता है। ये चक्र पूरी ज़िंदगी चलता रहता है।
हर व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य अलग अलग होता है। व्यक्ति स्वयं ही अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करता है, लेकिन यदि वह समझ ही नहीं पाया कि उसके जीवन का उद्देश्य क्या है। तो वह अपनी इच्छाओं को ही अपने जीवन का उद्देश्य मान लेता है। जिसकी वजह से वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता, क्योंकि उन्हें लगता है कि सफलता का मतलब सिर्फ़ अपनी इच्छाओं की पूर्ति करना है।



What is the meaning of Meditation in Hindi- मेडिटेशन क्या है :-
सरल शब्दों में जाने तो मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है। जो आपके गतिशील मन और इच्छाओं को पूरी तरह नियंत्रण करना सिखाता है। मेडिटेशन को हम ध्यान लगाना भी कहते है। मेडिटेशन एक ऐसा विषय है। जिसको लेकर आधुनिक युग में कई भ्रम फैले हुए है। कुछ लोग ध्यान शब्द का उपयोग तब करते है। जब उनका मतलब किसी विषय पर सोचना, कल्पना करना या चिंतन करना होता है। जोकि सही नहीं है।
ध्यान(meditation) किसी धर्म का हिस्सा नहीं बल्कि ये एक विज्ञान है। ध्यान क्रिया एक विशेष आदेश का पालन चाहती है। इसके कुछ सिद्धांत होते है। जब आप ध्यान करते है तो आप पूरी तरह जागृत और सतर्क होते है। आपका दिमाग़ बाहरी दुनिया आ आसपास की घटनाओं से ज़्यादा विचलित नहीं होता।ध्यान से आपको अपने अंदर असीम शक्तियों को पहचानने में मदद मिलती है।


How to do Meditation in Hindi- मेडिटेशन कैसे करे :-
मेडिटेशन करने के लिए सही समय की बात की जाये तो सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक का समय सर्वोत्तम समय माना जाता है। इस समय हमारा दिमाग़ ग्रहण करने के लिए काफ़ी ऐक्टिव होता है।
मेडिटेशन करने की सबसे सरल विधि है। जिसमें आप रीढ़ की हड्डी यानी कमर को सीधा रखे और अपनी गर्दन को भी सीधे रखकर आप किसी भी शांत स्थान पर बैठकर, खड़े होकर जैसे आपको सुविधा जनक लगे। आप उस तरह अपनी आँखे बंद करे। अपना ध्यान साँस पर और शरीर कैसे हर साँस को लेने और साँस छोड़ने पर शरीर की ऊर्जा को बढ़ते हुए महसूस करे।
ख़ुद के दिमाग़ में विचारों की गति को धीमा कर ख़ुद को सुखी, ख़ुश और ख़ुद को भाग्यवान महसूस करना। मेडिटेशन के दौरान अपने व्यर्थ विचारों को शून्य पर ले जाना और अपनी सांसो को महसूस करते हुए इसकी गहराई तक जाना है। विज्ञान कहता है हमारा दिमाग़ उन्ही तस्वीरों की कल्पना करता है जिसे हमने कभी ना कभी देखा होता है। मेडिटेशन की मदद से हम व्यर्थ विचारों को समाप्त कर अपने अंदर की वास्तविकता और अपने अंदर सकरात्मक सोच को बढ़ा सकते है।


Meditation Benefit-मेडिटेशन से होने वाले फ़ायदे :-
1. जीवन में लक्ष्य को हासिल करने की ऊर्जा प्रदान करता है।
2. Meditation रोज़ाना करने से मानसिक शांति का बल मिलता है।
3. विज्ञान द्वारा सिद्ध है, Meditation कई मानसिक बीमारियों को ठीक कर देता है।
4. गुस्सेल स्वभाव को परिवर्तन कर आपके मन को शांत करता है।
5. मन में उठ रही इच्छाएँ, व्यर्थ संकल्पों को सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है।
6. Meditation व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को अत्यधिक बढ़ा देता है।
7. Meditation रोज़ाना करने से व्यक्ति अपने अंदर ख़ुशी, सुख, सहयोग जैसे अनेक गुण धारण कर लेता है।
शुरुआत में आप सुबह या शाम आप अपने अनुसार 15-20 मिनट रोज़ाना इसका अभ्यास करे। अगर आपका ध्यान नहीं लग रहा तो आप की trainer या किसी संस्था से जुड़ कर भी इसे सीख सकते है। कुछ संस्थाए इसे मुफ़्त सिखाती है। जैसे कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय। जिनके राजयोग सेंटर देशों में और विदेशों में हर जगह उपस्थित है। एक बार सीखने पर आप इसे रोज़ाना घर पर ही कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages